राजधानी लखनऊ में आज एक ही परिवार के पांच लोगों ने लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की. तीन महिलाओं और दो पुरुषों ने अपने को जलाने की प्रयास किया, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया.
सूत्रों के हवाले से आत्मदाह का प्रयास करने वाला परिवार हरदोई का है, जो लोकभवन के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश में था.
परिवार का कहना है कि हरदोई में उनके मकान पर किसी ने कब्जा कर लिया है। जिले पर अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई ना होनाा, जिसके कारण वो परेशान हैं. यही कारण रहा कि उन्होंने आत्मदाह करने की कोशिश की थी।