Home / मई के अंत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम।

मई के अंत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम।

Spread the love

लॉकडाउन 3.0 जारी है और पिछले दिनों कुछ राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए। प्रदेश सरकारों ने वैट बढ़ाया, जिसकी वजह से दाम बदले, लेकिन उत्तराखंड में दाम बढ़ने के बाद से कहीं और से दाम बढ़ने की खबर नहीं है। आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव नहीं आया है। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक फ्यूल की कीमतें बढ़ेंगी।
सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन हटने के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम की दैनिक समीक्षा फिर शुरू करेंगी। कंपनियां एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के चलते अपने फायदे-नुकसान का रिव्यू करेंगी। कंपनियों का कहना है कि वे इस वक्त नुकसान सहने की स्थिति में नहीं हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े तो वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने से परहेज नहीं करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *