Home / उत्तर प्रदेश / सपा ने प्रेस क्लब पर किया बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन

सपा ने प्रेस क्लब पर किया बड़े मंगल पर भंडारे का आयोजन

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से आज प्रेसक्लब में आयोजित भण्डारे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी ने प्रतिभाग करते हुए सभी को दूसरे बड़े मंगल की शुभकामनाएं दी।
श्री अखिलेश यादव का मानना है कि पवनसुत हनुमान जी की देशभर में पूजा होती है। वे सबसे लोकप्रिय देवता है, जिनके प्रति असंख्य नर-नारी, युवा-वृद्ध सभी श्रद्धा रखते हैं। भगवान राम के प्रति उनका अनन्य समर्पण अनुकरणीय है।
श्री राजेन्द्र चौधरी से मिलकर पत्रकार साथियों ने कहा कि श्री अखिलेश यादव ने प्रेस क्लब को उदारता से मदद की थी। पत्रकारों को भी उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में सहयोग किया था। आज तमाम पत्रकारों ने उसे याद करते हुए समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के मंडल अध्यक्ष श्री शिवशरण सिंह ने श्री राजेन्द्र चौधरी एवं पूर्व मंत्री श्री अरविन्द सिंह गोप का स्वागत किया। श्री चौधरी के साथ पूर्व विशेष कार्याधिकारी श्री आशीष यादव ‘सोनू‘ ने भी बाद में प्रसाद वितरण किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *