लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व देश के पूर्व गृह मंत्री, ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पावन जयंती के अवसर पर आज लखनऊ में लोक भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अविभाजित उत्तर प्रदेश और भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
आदरणीय पंत जी को विनम्र श्रद्धांजलि!





