Home / भारत-चीन सेना में हिंसक झड़प : चीन बोला- एकतरफा कार्रवाई से बचे भारत

भारत-चीन सेना में हिंसक झड़प : चीन बोला- एकतरफा कार्रवाई से बचे भारत

Spread the love

लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, चीनी सेना को भी खासा नुकसान पहुंचा है। लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद ऐसा पहला मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं। गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद चीन ने “भारत से एकतरफा कार्रवाई करने  या तनाव बढ़ाने से बचने” को कहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी दी। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से यह टिप्पणी की गई है। चीन अधिकारियों ने भारत पर अपने क्षेत्र में घुसपैठ का भी आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से सोमवार रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन तभी अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई है जिसमें बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। जिसमें सेना के एक कर्नल और दो जवान शहीद हो गए हैं। चीन को अच्छा खासा नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *