देश का नाम रोशन करने के लिए अपना पसीना बहाने वाले आज रो रो कर आँसू बहा रहे है , आज पूरी दुनिया मे भारत का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास ले लिया है , क्योंकि साक्षी मलिक को इंसाफ नही मिला है ,
जाट समाज का इससे बड़ा अपमान क्या होगा कि दुनिया मे नाम रोशन करने वाली उनकी बेटी को ही इंसाफ नही मिल पा रहा है जबकि जाट समुदाय के एक व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद पर बैठे है ,
साक्षी मलिक आज रो रही है लेकिन आज कोई जाट समुदाय का व्यक्ति उसके साथ नही है जबकि वो हक पर है उसके साथ गलत हुआ है उसका यौन शोषण हुआ है लेकिन अपराधी खुलेआम घूम रहा है और दबदबा की बात कर रहा है ,
आखिर महिला पहलवान कब तक ऐसे ही रोते रहेंगे , कब तक विनेश फोगाट , साक्षी मलिक जैसे पहलवानो को ऐसे ही रुलाया जाएगा ,





