Home / उत्तर प्रदेश / भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया है। हाईकोर्ट में खुलासा हुआ: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया है। हाईकोर्ट में खुलासा हुआ: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नौकरियों में घोटाला किया है। हाईकोर्ट में खुलासा हुआ कि कापियां तक बदल दी गयी। ये अपने लोगों को नौकरियों में एडजेस्ट करने के लिए घोटाला करते हैं। सैर्फई मेडिकल कालेज में एक ही कोचिंग के बच्चों को बड़े पैमाने पर नौकरी कैसे मिल गयी? सैफई के साथ लखनऊ के अन्य मेडिकल संस्थानों में भी यही हुआ है।
बुधवार को सैफई में सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नौकरियों में आरक्षण नहीं देना चाहती है। इसलिए भर्तियों में घपले और घोटाले करती है। ये पिछड़े, दलितों और पीडीए परिवार को साजिश के तहत नौकरियों से दूर रखने की कोशिश कर रही हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। चीन और देश की सीमाओं को लेकर सरकार को सावधान रहना चाहिए था और जितने इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करना चाहिए था, नहीं किया। फोर्स को पर्याप्त टेक्नोलॉजी और जानकारी मिलनी चाहिए थी। उसमें इंटेलिजेंस फेलियर है, इसके कारण हमारी आंतरिक और बार्डर की सुरक्षा खतरे में हैं। चीन के सवाल पर सरकार झूठ बोलती है। सुनने में आ रहा है कि काफी जमीन कब्जा हो गयी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से हर मुद्दे पर झूठ बोला है। स्मार्ट सिटी बनाने के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ। नगरों का बुरा हाल है। सड़कों में गड्ढ़े हैं। जलभराव है। गड्ढ़ों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। गाड़ियां नहीं चल पा रही हैं। लोगों की जान जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं बेकार हो गयी हैं। बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में नौजवान बेरोजगार घूम रहा है। उसे नौकरी की तलाश है। भाजपा सरकार पूरी तरह झूठ पर चल रही है। सरकार के लोग जमीनी हकीकत से दूर हैं। महंगाई के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। इनके लोग खूब मुनाफा कमा रहे हैं और किसान को उसकी फसल की कीमत नहीं मिल रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *