भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्या का आरोपी राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी पर ₹25-25 हजार के दो इनाम आरोपी घोषित थे ,राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडे मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी का करीबी था, लखनऊ के सरोजनी नगर में एसटीएफ ने राकेश पांडेय का एनकाउंटर किया। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद राकेश पांडेय मुख्तार अंसारी गैंग का बड़ा शूटर बन गया था।
मऊ के कोपागंज का रहने वाला राकेश पांडेय कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल था। मऊ में ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह और अन्य की दोहरे हत्याकांड में भी मुख्तार अंसारी के साथ हनुमान पांडेय आरोपी था। एनकाउंटर में मारे गए इनामी बदमाश राकेश पांडेय का लंबा आपराधिक इतिहास है,
राजधानी लखनऊ सहित रायबरेली, गाजीपुर व मऊ में गंभीर धाराओं में 10 मुकदमे पंजीकृत
इस हत्याकांड में बाहुबली मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया था, करीब आधा दर्जन बदमाशों ने बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय और उनके 6 अन्य साथियों को गोलियों चलाई थी
हमलावरों ने 6 एके – 47 राइफलों से 400 से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। इस हमले में मारे गए सात लोगों के शरीर से 67 गोलियां बरामद की गई थीं।