Home / उत्तर प्रदेश / भव्यता के साथ मनाया गया “स्वच्छ विरासत समारोह” , आज हुआ समापन

भव्यता के साथ मनाया गया “स्वच्छ विरासत समारोह” , आज हुआ समापन

Spread the love

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में नगर निगम लखनऊ द्वारा स्वच्छ विरासत समारोह कान्हा उपवन में दिनांक 21 से 24 जनवरी तक वृहद रूप से मनाया गया।इस अभियान में स्वच्छता से संबंधित तमाम गतिविधियां होने के साथ ही लोगों में जागरूकता का प्रसार भी किया गया।

आज उक्त समारोह के समापन दिवस पर पोस्ट सेग्रिगेशन को लेकर जागरूकता का प्रसार किया गया और सूखे गीले कचरे को किस प्रकार प्रथक करना है व उसके क्या फायदे हैं, इस संबंध में भी जानकारी दी गयी।इसके अतिरिक्त सिंगल यूज प्लास्टिक को कम से कम इस्तेमाल में लाये जाने की अपील कर इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।साथ ही टॉयलेट क्लीनिंग व अन्य को लेकर भी सकारात्मक संदेश दिए गए।

समारोह में कान्हा उपवन के लगभग 250 कर्मचारी व उनके बच्चे मौजूद रहे।इन कर्मचारियों के रहने के लिए नगर निगम द्वारा आवासीय व्यवस्थाएं की सुनिश्चित कर दी गयी हैं।साथ ही इनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के दृष्टिगत कान्हा उपवन में विद्यालय भी खुलवाए गए हैं।जिससे कि निःशुल्क शिक्षा यहां के कर्मचारियों के बच्चों को मुहैया कराई जा सके।

आज आयोजन के समापन दिवस में विशेष सचिव नगर विकास श्री राजेन्द्र पनेसिया, अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद कुमार राव एवं श्री अवनीन्द्र कुमार के साथ ही अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *