अध्यक्ष-वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ वाराणसी मांग की है कि बुनकरों को दी जा रही फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था को जनवरी 2020 से समाप्त किए जाने पर पुन: बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश बुनकर सभा व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के संगठनों के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिनांक 26.8. 2020 को लोहता वाराणसी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी नर की।
प्रदेश स्तरीय बुनकर संघ के पदाधिकारियों का जिला अध्यक्ष राकेश कांत राय व अन्य पदाधिकारियों शैलेश सिंह अकरम अंसारी, जीशान आलम, ज्वाला सिंह, रमज़ान अली आदि ने समस्त आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इस बैठक मे बुनकर बिरादराना तंज़ीम बावनो, बाइसी, पांचों, बारहों और बत्तीसों सभी सरदार साहबान के प्रतिनिधिय ने भाग लेकर अपना विचार रखते हुए आगे की रणनीति के लिए अपनी सहमती प्रदान की।
बुनकरों की खराब माली हालत आत्मघात व पलायन की समस्या को रोकने के लिए तत्कालीन माननीय मुलायम सिंह यादव की सरकार ने 14 जून 2006 को एक शासनादेश से बुनकरों को फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति करने का निर्देश दिया था और यह योजना 10 वर्षों तक ऊर्जा विभाग के हवाले रही लेकिन वर्ष 2015 – 16 में हथकरघा वस्त्र उद्योग विभाग को यह योजना सौंपी गई ।
उसके बाद 4 दिसंबर 2019 के शासनादेश से उत्तर प्रदेश की सरकार ने विद्युत सब्सिडी में भारी कमी करते हुए फ्लैट रेट (फिक्स रेट) को हटाकर यूनिट बेस्ड सर्कुलर जारी कर दिया जिससे बुनकरों के विद्युत बिल में 20 गुना वृद्धि हो गई ।कोविड-19 के चलते ऐसे ही इस धंधे की कमर टूटी थी विद्युत बिल में भारी बढ़ोतरी ने इससे जुड़े लोगों को भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है । गैर तलब है उत्तर प्रदेश के बुनकरों का जिन दो राज्यों से कड़ी स्पर्धा है गुजरात और महाराष्ट्र इन राज्यों में कच्चे माल की बहुत सी उत्पादन इकाइयों के साथ बहुत सारी सहुलियतें हैं । जिससे वहाँ के उत्पादित माल की लागत काफी कम होती है । महाराष्ट्र .मध्य प्रदेश आदि राज्यों में पावरलूम बुनकरों से 3.50 रुपया प्रति यूनिट बिजली का बिल लिया जाता है । वहीं
उत्तर प्रदेश के बुनकर विद्युत सब्सिडी के सहारे थोड़े से मदद से कुछ लड़ाई लड़ ले रहे थे फ्लैट रेट समाप्त किए जाने से बुनकरों के बर्बादी की रही सही कसर भी पूरी हो गई
और दूसरी दिक्कत उत्तर प्रदेश में मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर पालसी. एनवायरमेंट और मोटिवेशन का भारी अभाव है जो कि अन्य प्रदेशों में सहजता से उपलब्ध कराया जाता है इन सब सारी परिस्थितियों के दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश बुनकर सभा व वाराणसी वस्त्र बुनकर संघ के सामूहिक धूप से वाराणसी की इस बैठक में निम्नलिखित प्रस्तावों को पास करते हुए सर्वसम्मति जताई गई जोकि निम्नलिखित है ।
1-01 सितम्बर 2020 से बुनकर विरोध स्वरुप पावरलूम की अनिश्चितकालीन सामुहिक बंदी करेगा।
2-15 सितम्बर 2020 को बुनकर बिजली विभाग के अपने-अपने डिविज़न आफिस मे जाकर सामुहिक कनेक्शन (पी०डी०) कराने का कार्य करेगा।
बैठक का संचालन संजय मौर्या (प्रधान) तथा सह-संचालन रमज़ान अली (पार्षद) ने किया