Home / बीयर की शर्त हार गए जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास।

बीयर की शर्त हार गए जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास।

Spread the love

यूरो कप 2020 में मंगलवार रात दो जबरदस्त टीमों की टक्कर हुई। आमने-सामने थे इंग्लैंड और जर्मनी। मैदान पर भले ही खिलाड़ियों के बीच घमासान था, लेकिन फिल्ड के बाहर दांव पर लगी थी आदरणीयों की प्रतिष्ठा। दरअसल, दोनों ही देशों के विदेश मंत्रियों ने अपनी-अपनी टीम की जीत पर बीयर की शर्त लगा ली थी। हालांकि चुनौती देने वाले जर्मन विदेश मंत्री हेइको पास को निराशा हाथ लगी, क्योंकि उनके देश की टीम ने 0-2 से यह नॉकआउट मुकाबला गंवाया।
शिखर सम्मेलन में थे दोनों
दक्षिणी इतालवी शहर मटेरा में एकदिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां दुनियाभर की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्था के विदेश मंत्रियों ने शिरकत की थी। जर्मनी से हेइको पास तो इंग्लैंड से डोमिनिक राब यहां पहुंचे थे। दोनों ही देशों में फुटबॉल की जबरदस्त दीवानगी है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *