Home / बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद लिया तलाक लेने का फैसला।

बिल और मेलिंडा गेट्स ने शादी के 27 साल बाद लिया तलाक लेने का फैसला।

Spread the love

बिल और मेलिंडा गेट्स ने अपनी शादी के 27 साल बाद तलाक लेने का फैसला लिया है। दोनों ने एक बयान जारी करके कहा है कि ‘ हमें नहीं लगता कि हम एक एक जोड़े के तौर पर आगे बढ़ सकते हैं।
उन्होंने ट्विटर पर अपने तलाक़ की जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने लिखा काफ़ी सोचने-समझने और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी को खत्म करने का फ़ैसला लिया है।
बीते 27 सालों में हमने तीन बच्चों की परवरिश की और एक बेहतरीन संस्था बनाई जो दुनियाभर के लोगों को स्वस्थ्य और बेहतर जीवन जीने में मदद करती है।
इस मिशन में हम अपना यक़ीन बरकरार रखेंगे और आगे भी साथ इस फाउंडेशन के लिए काम करते रहेंगे। लेकिन हमें लगता है कि एक जोड़े के तौर पर हम अपने जीवन के अगले पड़ाव में एक साथ आगे नहीं बढ़ सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *