बीते कुछ दिनों से सर्दी का प्रकोप जारी है और शीतलहर से जनता परेशान है। बालागंज के ठाकुर रोशन सिंह कॉन्प्लेक्स के पास बने पिंक बूथ के पीछे रैन बसेरे में एक युवक की मृत्यु हो गई। ठिठुरन भरी सर्दी में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं है नगर निगम की जिम्मेदारी है कि वह जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करे। लेकिन नगर निगम की लापरवाही युवक के ऊपर भारी पड़ी है और एक युवक ने ठंड से दम तोड़ दिया।
सर्दी से बचने के लिए जगह-जगह रेन बसेरा बनाए गए हैं लेकिन सड़क के किनारे बने रैन बसेरों में जो व्यवस्था है उसे देख कर कोई भी आदमी समझ सकता है कि यहां ठंड से कैसे बचाव किया जा सकता है। शामियाने के पतले कपड़े से चारों तरफ घेरकर शीतलहर से बचाव नहीं किया जा सकता है।
शासन और प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।