Home / जनता,बेरोजगार नौजवान तैयार सरकार बदलनी चाहिए: अखिलेश यादव

जनता,बेरोजगार नौजवान तैयार सरकार बदलनी चाहिए: अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के अन्दर हार का डर जितना बढ़ता जाएगा, विपक्षियों पर छापों का दौर भी उतना बढ़ता जाएगा फिर भी समाजवादी पार्टी का रथ और हर कार्यक्रम बदस्तूर चलता जाएगा। मैने पहले भी कहा था कि ईडी, इन्कम टैक्स और सीबीआई चुनाव से पहले आएंगी। कांग्रेस भी ऐसे ही इनके माध्यम से डराती थी। जनता, नौजवान और बेरोजगार तैयार है। सरकार बदल जाएगी।
रायबरेली में समाजवादी विजय रथ यात्रा के दूसरे दिन यात्रा पर निकलने से पहले श्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। संस्थाओं के जरिए अपने विरोधियों को डराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले यूपी की जनता उसका सफाया कर देगी।
अधिकारी कठपुतली हैं। सरकार के इशारे पर नाचते क्यों हैं। भाजपा समझ ले यह चुनाव जनता का है सीबीआई और इनकम टैक्स का नहीं है। बंगाल में भी भाजपा ने इसी तरह का नंगा नाच किया था। बंगाल की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी हुई और सुश्री ममता बनर्जी को पूरा समर्थन दिया। इसी तरह से उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा के खिलाफ खड़ी है। भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर जनता का जवाब नहीं दे पा रही है इसलिए चुनाव में आयकर, सीबीआई और इनकम टैक्स लेकर आ रही है। यूपी में भाजपा का सफाया तय है। भाजपा की कार्य प्रणाली से जनता में बहुत नाराजगी है। समाजवादी पार्टी का विजय रथ चलता रहेगा।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं। इस सरकार के फैसलों से जनता पर संकट आया। बीजेपी ने जनता को परेशानी दी है उत्तर प्रदेश को विकास के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया है। आम जनता को अपमानित किया।
समाजवादी विजय रथ यात्रा को गाजीपुर से लखनऊ तक मिले प्रबल जनसमर्थन से भाजपा घबरा गई।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *