Home / अंतरराष्ट्रीय / बलूचिस्तान के कई जगह पर आतंकवादी हमला लगभग 60 लोगों की मौत

बलूचिस्तान के कई जगह पर आतंकवादी हमला लगभग 60 लोगों की मौत

बलूचिस्तान प्रांत में आज को आतंकी हमलों में हथियारबंद हमलावरों ने  60 लोगों की हत्या की खबर मिल रही । पहली घटना में बलूचिस्तान के मूसाखेल जिले में बंदूकधारियों ने बसों से यात्रियों को उतारकर लगभग 23 लोगों को गोली मार दी और मृतकों के पहचान पत्र अपने साथ ले गए ताकि उनकी पहचान ना की जा सके । मृतकों में से ज्यादातर लोग दक्षिणी पंजाब के और कुछ खैबर पख्तूनख्वा के हैं,

अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य हमले में बलूचिस्तान के कलात जिले में बंदूकधारियों ने चार पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 11 लोगों की हत्या कर दी गयी। कलात राजधानी क्वेटा से करीब 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थिति है और बलूच कबीलों का इलाके में दबदबा है। सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि आतंकवादियों ने 24 अगस्त और 25 अगस्त की रात को बलूचिस्तान में कई स्थानों पर हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *