संवाददाता।लखनऊ।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (ए एम यू)के पर्शियन फ़ारसी ज़बान के माहिर प्रोफेसर अली मोहम्मद नक़वी को उनकी क़ाबलियत और ख़िज़्मात को देखते हुए तेहरान यूनिवर्सिटी का विज़िटिंग प्रोफेसर नियुक्त किया गया है।प्रोफेसर मोहम्मद नक़वी फ़ारसी ज़बान के बेहतरीन जानकार,स्कॉलर और राइटर हैं।इनकी लिखी हुई किताबें ईरानी यूनिवर्सिटी के सिलेबस में भी शामिल हैं।मोहम्मद नक़वी शिया आलम- ए – दीन सरकार ए सैयदउल उलमा मरहूम नक़्क़न साहब के फ़रज़न्द हैं।जानकारों के अनुसार हकीम ए उम्मत मरहूम डॉक्टर कल्बे सादिक़ प्रोफेसर नक़वी के क़रीबी दोस्तों में थे। और मरहूम कल्बे सादिक़ अहम मामलों में अली नक़वी से मशविरा लिया करते थे।