जयपुर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा राजस्थान के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री जी ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ERCP) को राष्ट्रीय प्रोजेक्ट घोषित करने का वादा किया था। उसके बाद से राज्य सरकार बार-बार प्रस्ताव भेजती रही, श्री अशोक गहलोत ने उन्हें दर्जन भर पत्र लिखे, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान वासियों की परेशानी को नजरअंदाज करती रही। इस वादाखिलाफी को लेकर राजस्थान की जनता में आक्रोश है।
आज दौसा जिले के सिकराय से प्रदेश की जनता को संबोधित कर उनका स्नेह और आशीर्वाद मागूँगी।





