कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
षिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न: एतेकाफ में क्या क्या अनिवार्य है ?
उत्तर: एतेकाफ में रहने के लिए निम्न चिजें अनिवार्य है जैसे ईमान होना, अकलमंद होना, नियत, रोजा रखना, तीन रोजे से कम ना हो।
प्रश्न: अगर कोई व्यक्ति क़र्ज़दार है और वह उसे अदा नही कर पा रहा है तो क्या ज़कात ले सकता है ?
उत्तरः कर्जदार व्यक्ति पूरे वर्ष का खर्च रखने के बावजूद भी क़र्ज़ अदा करने के लिए ज़कात का माल ले सकता है।
प्रश्न: फितरा निकालने का समय क्या है ?
उत्तर: फितरा ईद की रात से लेकर ईद के दिन ज़ोहर के समय से पहले तक निकालना चाहिए।
प्रश्न: क्या अलविदा जुमा के दोनो खुतबो को सुनना अनिवार्य है ?
उत्तर: बेहतर है कि नमाज़े जुमा के दोनो खुतबो को सुना जाए।
प्रश्न: क्या फितरा हर एक व्यक्ति पर अनिवार्य है ?
उत्तर: फितरा उस व्यक्ति पर अनिवार्य होता है जो अपना और अपने परिवार के सभी सदस्य के पूरे वर्ष का खर्च रखता हो।