Home / प्रश्न: ईद के दिन कौन से आमाल (कार्य) करना अनिवार्य है ?

प्रश्न: ईद के दिन कौन से आमाल (कार्य) करना अनिवार्य है ?

Spread the love

कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
षिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12  बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।

प्रश्न: ईद के दिन कौन से आमाल (कार्य) करना अनिवार्य है ?
उत्तर: ईद के दिन नमाज़े सुबह के बाद तकबीरात (अल्लाहो अकबर) का अलाप करेे फितरा निकाले स्वच्छ वस्त्र ग्रहण करें खुष्बु लगाये नमाज़े ईद से पस्चात मिठी चीज़ से अफतार करे जि़यारते इमामे हुसैन अ0स0 पढ़े दुआए नुदबा पढ़े और अधिक जानकारी के लिए अन्य पुस्तकों मे देखे।
प्रश्न: क्या एक व्यक्ति अपना फितरा दो व्यक्तियों में बाॅट कर दे सकता है ?
उत्तर: एहतियाते वाजिब के अनुसार एक गरीब को एक फितरे से कम ना दिया जाए लेकिन अगर अधिक दे दिया जाए तो कोई बात नही है
प्रश्न: क्या फितरा निकालते समय नियत करना आवष्यक है ?
उत्तर: फितरा देते समय मनुष्य को चाहिए कि नियत करे कि ईष्वर ﴾अल्लाह तआला )के आदेष की पूर्ति करते हुए फितरा निकाल रहा हूॅ।
प्रश्न: क्या फितरे के पैसे को अच्छे कार्य करने वाले संस्थान को दिया जा सकता है ?
उत्तर: फितरे के पैसे को जल्द से जल्द गरीब को देना चाहिए ताकि गरीब ईद मना सके लेकिन संस्थान को देना मना नही है।
प्रश्न: क्या ईद के दिन कारोबार किया जा सकता है ?
उत्तर: ईद के दिन कारोबार करने में कोई रूकावट नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *