शिया हेल्प लाइन 16 रमज़ार 29 अप्रैल 2021
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैयद सादिक़ हुसैनी षीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रष्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी ने दिए-
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन षुरू की गयी है जिस मे महिलाओं केप्रष्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
शिया हेल्प लाइन में तमाम मराजए के मुकल्लदीन के दीनी मसायल जानने के लिए स्ुाबह 10 -12 बजे तक 9415580936- 9839097407 इस नम्बर पर संपर्क करें। एवं ईमेलः उंेंमस786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
प्रश्न- शबे कद्र की क्या फज़ीलत है ?
उत्तर- शबे कद्र की फज़ीलत तक कोई नही पहुच सकता है यह रात हज़ार महिनों से अफज़ल है लेहाज़ा इस रात की इबादत का सवाब हज़ार महिनों मे मिलने वाले से ज़ियादह है।
प्रश्न- फितरा किस व्यक्ति पर अनिवार्य होगा ?
उत्तरः फितरा हर एक पर अनिवार्य है चाहे उसने रोज़ा रखा हो या रोज़ा ना रखा हो फितरा दूध पीते बच्चे का भी देना चाहिए।
प्रश्न- अगर कोई रोज़ेदार किसी की जान बचाने के लिए नहर में कुदे और सिर डूब जाए तो क्या हुक्म है ?
उत्तर: रोज़ा टूट जाएगा मगर कफ्फारा वाजिब नही होगा।
प्रश्न- अगर कोई व्यक्ति छीनी हुई जमीन पर फर्श बिछाकर नमाज पढ़े तो नमाज़ सही होगी ?
उत्तर: अगर कोई व्यक्ति छीनी हुई जमीन पर चाहे वह अपना खरीदा हुआ फर्श बिछाकर नमाज पढ़े तो भी नमाज सही नही होगी।
प्रश्न- अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी पत्नी को बटवारे में कितना हिस्सा मिलेगा ?
उत्तर:अगर मरने वाले के बच्चे नही है तो पूरी दौलत का चैथाई हिस्सा पत्नी का होगा लेकिन अगर औलादें हैं तो पत्नी को आठवाॅ हिस्सा मिलेगा।