Home / उ प्र सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन एक दिन और बढ़ाया

उ प्र सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन एक दिन और बढ़ाया

Spread the love

उत्तर प्रदेश में कोरोना से बेकाबू होते हालात को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने सप्ताहांत लॉकडाउन एक दिन और बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में शुक्रवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक बंदी रहेगी। बता दें कि पहले जारी किए गए आदेश के मुताबिक शनिवार और रविवार लॉकडाउन लागू रहेगा।
दरअसल, बीते मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर सुनवाई करते हुए दो दिनों के लॉकडाउन को नाकाफी बताते हुए कहा था कि सरकार ने अपने विवेक के अनुसार संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए दो दिन का लॉकडाउन लगाया है साथ ही अन्य पाबंदियां भी लागू की हैं पर संक्रमण के नए मामलों को देखते हुए यह निरर्थक ही लग रहा है। ये उपाय नाकाफी प्रतीत होते हैं। लॉकडाउन को मंगलवार सुबह तक बढ़ाने के पीछे हाईकोर्ट की इस टिप्पणी को भी एक वजह माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *