Warning: Undefined array key "LyqUaF" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-content/plugins/url-shortify/libs/fs/includes/class-fs-garbage-collector.php on line 1
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर घर में बिजली पूरी हो रही है :योगी आदित्यनाथ - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर घर में बिजली पूरी हो रही है :योगी आदित्यनाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प हर घर में बिजली पूरी हो रही है :योगी आदित्यनाथ

Spread the love

लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित ऊर्जा विभाग के साथ बैठक में प्रदेश में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण की अद्यतन स्थिति व भविष्य के दृष्टिगत जारी प्रयासों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में विगत 07 वर्षों में प्रदेश में ‘हर घर बिजली-निर्बाध बिजली’ का संकल्प पूरा हो रहा है। आज हर गांव-मजरे तक बिजली पहुंचाई जा रही है।

आज बिना किसी भेदभाव के विद्युत आपूर्ति की जा रही है। इस बार भीषण गर्मी के बीच आम जन की सुविधा के लिए अतिरिक्त प्रयास करते हुए 15 मार्च से 30 जून तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गई।

वर्ष 2018-19 में एक दिन में सर्वाधिक 20,062 MW की मांग रही, जो इस सत्र में 13 जून को 30,618 MW तक पहुंच गई थी। हमारा प्रयास होना चाहिए कि मांग के सापेक्ष बिजली की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *