Home / अन्य राज्य / पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर. DPAP अध्यक्ष अपने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू कश्मीर. DPAP अध्यक्ष अपने पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा

जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों तैय होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियों की तैयारी तेज हो गई हैं। इस बीच डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (DPAP) ने कल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। साथ ही साथ बताते चलें कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद द्वारा गठित पार्टी का ये पहला विधानसभा चुनाव होगा। पार्टी के महासचिव आर एस चिब ने प्रत्याशियों की यह लिस्ट जारी की है।

अब्दुल मजीद वानी डोडा से प्रत्याशी
गुलाम नबी आजाद की पार्टी ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री अब्दुल मजीद वानी को डोडा पूर्व विधानसभा क्षेत्र से, पूर्व विधायक मोहम्मद अमीन भट्ट को देवसर से, पूर्व जम्मू-कश्मीर के महाधिवक्ता मोहम्मद असलम गोनी को भद्रवाह से, डीडीसी सदस्य सलीम पार्रे को दूरू से और मुनीर अहमद मीर को लोलाब से मैदान में उतारने का फैसला किया है। इसके अलावा डीपीएपी ने कहा कि डीडीसी सदस्य बिलाल अहमद देवा अनंतनाग पश्चिम से, गुलाम नबी वानी नेल्लोरा राजपोरा चुनाव लड़ेंगे, मीर अल्ताफ हुसैन अनंतनाग से और कैसर सुल्तान गनई (जिन) गांदरबल से उसके उम्मीदवार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *