Home / पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म।

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म।

Spread the love

पश्चिम बंगाल के आसनसोल से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद यह चर्चा है कि वो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वो टीएसमी के संपर्क में हैं। उन्होंने ट्विटर पर मुकुल रॉय और टीएमसी को फॉलो करना भी शुरु कर दिया है।
बताते चलें कि कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद बाबुल सुप्रियो ने फेसबुक पर अपनी भावनाओं का इजहार किया था। गायक से नेता बने सुप्रियो ने लिखा था कि जिस तरह से उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा गया वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था कि इस्तीफा देने का निर्देश मिला तो इस्तीफा दे दिया।गौरतलब है कि सुप्रियो के इस्तीफे के बाद बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी गुस्से का इजहार किया था। बताते चलें कि बाबुल सुप्रियो और ममता बनर्जी के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं। लोकसभा चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक उन पर और उनके समर्थकों पर बंगाल में कई बार हमले हुए थे।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *