Warning: Undefined array key "LyqUaF" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-content/plugins/url-shortify/libs/fs/includes/class-fs-garbage-collector.php on line 1
पी०डब्लू०डी अपनी समस्त सड़कों के पेच रिपेयर का कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए पूर्ण करें-मंडलायुक्त* - The Revolution News
Home / उत्तर प्रदेश / पी०डब्लू०डी अपनी समस्त सड़कों के पेच रिपेयर का कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए पूर्ण करें-मंडलायुक्त*

पी०डब्लू०डी अपनी समस्त सड़कों के पेच रिपेयर का कार्य युद्ध स्तर पर कराते हुए पूर्ण करें-मंडलायुक्त*

Spread the love

लखनऊ 6जनवरी2024

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में अयोध्या जाने वाले मार्गों पर समुचित व्यवस्थाओ के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार कार्यालय कक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण श्री इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सिद्धार्थ सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अयोध्या जाने वाले मार्गो पर सभी साज-सज्जा के कार्य व व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहनी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के पेच रिपेयर व मरम्मत के कार्य प्रथमिकता पर कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। सड़को के साइनेजेज, लैंडमार्किंग, डिवाइडर, क्रॉस बैरियर व डेंटिंग पेंटिंग आदि समस्त कार्यो को गुणवत्ता पूर्वक व निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जानना है। नगर निगम एवं एन०एच०आई अपने क्षेत्रो में पेड़ों की कटाई-छटाई भी कराते रहे।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों की चेकिंग कराते रहे जो लाइटे खराब या बंद मिले उनको तत्काल सही करा लिया जाए। शहर की सभी स्ट्रीट लाइटे जलती मिलनी चाहिए।
जिससे शहर की वास्तविक सुंदरता निखर कर सामने आए। उन्होंने कहा कि नगर निगम, पी०डब्ल्यू०डी, लखनऊ विकास प्राधिकरण आदि सभी संस्थाये द्वारा जॉइंट टीम बनाकर संबंधित स्थानो का निरीक्षण कर लिया गया । संबंधित द्वारा बताया गया कि आपके द्वारा दिए गए निर्देशन के क्रम में समस्त स्थानो का निरीक्षण कर लिया गया है। उपयुक्त स्थानो पर साज-सज्जा व मेंटिनेंस की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने लेसा के सम्बधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चिनहट, कमता व मटियारी चैराहो आदि स्थानो पर जो डेड पोल लगे हैं उनको तत्काल हटा दिया जाए। जिससे सड़कों का ब्लैक टॉप/रोड़ वाइंडिंनिग बढ़ाया जा सके साथ ही इन चैराहो पर जो भी अवैध अतिक्रमण दिखे उसको तत्काल ध्वस्त कराते हुए कब्जा मुक्त कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने लखनऊ विकास प्राधिकरण के सम्बधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हार्टिकल्चर कार्य भी अच्छे से कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *