Home / पीएम के नए घर ‘सेंट्रल विस्टा’ पर करोड़ों खर्च करने के बजाए लोगों की जान बचाने पर ध्यान दे सरकार- प्रियंका गांधी

पीएम के नए घर ‘सेंट्रल विस्टा’ पर करोड़ों खर्च करने के बजाए लोगों की जान बचाने पर ध्यान दे सरकार- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने देश में बने कोरोना से हालातों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़ा वार किया है. प्रियंका ने सेंट्रल विस्टा प्रॉजेक्ट पर बात करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च कर पीएम मोदी के लिए नया घर बनाने के बजाय अगर ये पैसा मरीजों पर खर्च किया जाए तो ना जाने कितनी जाने बच जाएंगी.

प्रियंका गांधी ने सेंट्रल विस्टा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया घर बताया है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश कोरोना से जूझ रहा है. अस्पतालों में बेड नहीं हैं, ऑक्सीजन की भारी कमी है, दवाएं और वैक्सीन लोगों को समय पर नहीं मिल पा रही और ऐसे में सरकार इन बातों पर ध्यान देने की बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए घर को बनाने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *