Home / अमेरिका में भारतीय यात्रियों की एंट्री पर आज से लगी रोक।

अमेरिका में भारतीय यात्रियों की एंट्री पर आज से लगी रोक।

Spread the love

अमेरिका में भारतीय यात्रियों की एंट्री पर लगा बैन आज से लागू हो गया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को भारतीय यात्रियों की एंट्री पर 4 मई से रोक का ऐलान किया था। हालांकि इस बैन से स्टूडेंट्स, अकादमिक जगत, पत्रकारों और अन्य कुछ कैटिगरीज के लोगों को छूट दी गई है। इसके अलावा उन अमेरिकी नागरिकों के गैर-अमेरिकी पति या पत्नी और 21 साल से कम उम्र के बच्चों को भी एंट्री की छूट दी गई है। अमेरिका में एंट्री पर यह रोक अनिश्चितकालीन के लिए लगी है और इसे राष्ट्रपति की ओर से ही अगले आदेश के तहत हटाया जा सकेगा।

बाइडेन की ओर से जारी आदेश में कहा गया था, ‘मैंने यह फैसला लिया है कि यह अमेरिका के हित में है कि भारत से आने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जाए, जो बीते 14 दिनों में भारत में रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह फैसला सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की सिफारिश के आधार पर लिया गया है। बाइडेन ने कहा था कि भारत में पूरी दुनिया के एक तिहाई कोरोना केस पाए गए हैं। भारत में कोरोना के केसों की इतनी ज्यादा रफ्तार चिंता की वजह है। इसलिए भारत से आने वाले यात्रियों की एंट्री पर रोक का फैसला लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *