Home / पार्षद अमिता सिंह का मुख्य अभियन्ता, ट्रांसगोमती लेसा को पत्र

पार्षद अमिता सिंह का मुख्य अभियन्ता, ट्रांसगोमती लेसा को पत्र

Spread the love

लखनऊ 29 मई 2020

अप्रत्याशित विद्युत कटौती एवं लो वोल्टेज की समस्या का तत्काल समाधान कराये जाने के सम्बन्ध में इस्माइलगंज
फैजाबाद रोड, लखनऊ की पार्षद सुश्री अमिता सिंह ने मुख्य अभियन्ता, ट्रांसगोमती लेसा,  को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने लिखा कि विगत लगभग 1 सप्ताह से इन्दिरा नगर, सेक्टर-14 ओल्ड एवं न्यू पावर हाऊस से सेक्टर-8, सेक्टर-9, सेक्टर-10, सेक्टर-12, सेक्टर-14, लोहिया विहार, पटेल नगर, स्टार कालोनी, पानी गांव, इंसाफ नगर, एहसान नगर, गायत्री नगर, हरिहर नगर आदि क्षेत्रों में सप्लाई होने वाली विद्युत में 4 से 5 घंटों की अप्रत्याशित कटौती हो रही है। अगर बिजली आती भी है तो लो बोल्टेज के चलते इस भीषण गर्मी में लोगों के फ्रिज, ए0सी0, पंखें आदि उपकरण नहीं चल पा रहे है, जिससे यहाॅं निवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने आग्रह किया कि उक्त क्षेत्रों में हो रही विद्युत कटौती एवं लोबोल्टेज की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जाये। यदि इस समस्या का समाधान अतिशीघ्र नहीं किया गया तो विविश होकर क्षेत्रीय जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए हमें आन्दोन करने के लिए विवश होना पड़ेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *