Home / पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहींः अजय कुमार लल्लू

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहींः अजय कुमार लल्लू

Spread the love

लखनऊ, 29 जुलाई।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि प्रदेश पूरे प्रदेश में जंगलराज है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम पर है। प्रदेश की जनता अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही है और योगी सरकार हर आवाज उठाने वाले की आवाज दबाने के लिए उनपर फर्जी मुकदमे लाद रही है ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी एक बयान में कहा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में जंगलराज का यह आलम है कि इंसाफ के लिए जनता आत्मदाह को मजबूर है। अमेठी की दो महिलाएं दबंगो और पुलिस की रवैए से इतना  परेशान थीं कि उन्हें आत्मदाह को मजबूर होना पड़ा। यह प्रदेश सरकार के जंगलराज का चरम है कि पीड़ित आत्मदाह को मजबूर हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ की सरकार चुल्लूभर पानी में डूब जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि योगी सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लाद रही है । हमारे प्रवक्ता अनूप पटेल को ऐसे ही फर्जी मामले में एफआईआर में नाम लिख कर प्रताड़ित किया जा रहा है। हम कांग्रेस के सिपाही न डरे है, न डरेंगे। तुम्हारे दमन का डट कर मुकाबला करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि प्रदेश में हर रोज हो रही हत्याएं, बलात्कार, आत्मदाह की खबरों से अखबार पटे पड़े हैं। सरकार के इन कृत्यों के खिलाफ जो आवाज उठा रहा है सरकार उनको झूठे मुकदमे लाद रही है।

प्रवक्ता अनूप पटेल को प्रताड़ित करने के लिए उनके घर और होने वाली ससुराल पर छापा मार के उनके परिवार का मानसिक उत्पीड़न पर उतारू है।

श्री अजय कुमार लल्लू ने आगे कहा कि भाजपा को राजनीतिक शिष्टाचार नहीं भूलना चाहिए। कोई भी पीड़ित किसी भी राजनीतिक या सामाजिक संगठनों से मदद मांगता है। उसके दफ्तर जाता है, यह एक सामान्य सी बात है। भाजपा क्या कभी विपक्ष में नहीं रही है। क्या भाजपा कभी विपक्ष में नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *