Home / अन्य राज्य / नीतीश कुमार ने आज भोजपुरीजिले चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण और उद्घाटन किया

नीतीश कुमार ने आज भोजपुरीजिले चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण और उद्घाटन किया

Spread the love

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज आरा (भोजपुर जिले) में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। इस राजकीय अस्पताल का निर्माण कार्य जल्दी पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अस्पताल का निर्माण पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को चिकित्सकीय सेवा में और सहूलियत होगी।
इसके अतिरिक्त बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर में राजकीय बुनियादी 10+2 विद्यालय, बखोरापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आदर्श ग्राम पंचायत सरकार भवन, बखोरापुर का उद्घाटन किया। भोजपुर जिले में नवनिर्मित मॉडल थाना, हसनबाजार का उद्घाटन तथा थाना भवन सहित पुलिस भवनों का शिलान्यास किया। अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय, भोजपुर का भी शिलान्यास किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *