उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी अब एक नए विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। अब उन पर महंगी जमीन को बेहद कम दाम में खरीदने के आरोप लग रहे हैं। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि डॉ. सतीश द्विवेदी ने सवा करोड़ की जमीन महज 20 लाख रुपए में खरीदी है।
सपा नेता सुनील कुमार यादव और आप सांसद संजय सिंह ने शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी को आड़े हाथ लिया है। इन्होंने ट्विटर पर चार रजिस्ट्री की फोटो शेयर कर दावा किया है कि जमीन की रजिस्ट्री सतीश द्विवेदी और उनकी मां के नाम पर है। उनका आरोपा है कि जमीन मार्केट रेट से कम दाम पर खरीदी गई है।