Home / देश के 15 राज्यों के 50 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्र सरकार ने भेजी है अपनी टीमें

देश के 15 राज्यों के 50 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित केंद्र सरकार ने भेजी है अपनी टीमें

10/06/2020

नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस के पॉजिटिव केस भयानक तेजी से बढ़ रहे हैं। अब रोज सामने आ रहे संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग 10,000 के पास पहुंच रही है। लेकिन देश के 15 राज्य ऐसे हैं, जिनमें कुछ जगहों पर तेजी से लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इन राज्यों में ऐसे कुल 50 जिलों की पहचान की गई है, जहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित इन जिनों में केंद्र सरकार ने अपनी ओर से खास टीमें तैनात की हैं।
इन जगहों पर तैनात केंद्र की ये टीमें फील्ड में और हेल्थकेयर फैसिलिटीज में दौरा करके राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग कर रही हैं, ताकि इन जिलों में काम कर रहे फ्रंटलाइन वर्कर्स को अतिरिक्त मदद मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *