Home / दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदला, कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली 27 मार्च 2020 एनसीआर में मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार की सुबह मौसम में बदलाव आया। गुरुवार रात को मौसम ने एक बार फिर करवट ली। शुक्रवार सुबह तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

 

मौसम विभाग का कहना है कि इस वक्त उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर शुक्रवार को होगा। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

 

प्रदेश में 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही बारिश होने की भी आशंका है। मौसम के परिवर्तनशील रहने से किसानों की कटाई काम रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। बदलते मौसम के कारण किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है।

 

इस माह चार दफा आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई क्षेत्रों के किसान 5-6 बार ओलावृष्टि की मार झेल चुके हैं। यदि फिर ओलावृष्टि हुई तो गेहूं और सरसों की तैयार फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

सुबह ठंडी हवाओं के चलने से मौसम थोड़ा ठंडा भी रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे। हिसार में अधिकतम तापमान 28.2 व न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *