लखनऊ उत्तर प्रदेश के मंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लोक भवन, लखनऊ में कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में कक्षा 10 वीं तक के सभी शासकीय व निजी विद्यालयों में मकर संक्रांति तक अवकाश रखने हेतु निर्देशित किया है। इस अवधि में किशोरों का टीकाकरण जारी रहेगा
मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देशित किया है कि व्यापक जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जिन जनपदों में एक्टिव केस की न्यूनतम संख्या अगर 1,000 से अधिक हो जाए तो वहां जिम, स्पा, सिनेमाहॉल, बैंक्वेट हॉल, रेस्तरां आदि सार्वजनिक स्थलों को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित किया जाए।
शादी समारोह व अन्य आयोजनों में बंद स्थानों में एक समय में 100 से अधिक लोगों की सहभागिता न हो।
खुले स्थान पर ग्राउंड की कुल क्षमता के 50 फीसदी से अधिक लोगों के उपस्थिति की अनुमति न दी जाए।