ताज़ियों की नाप-जोख पर विवाद, मौलाना यासूब अब्बास ने ACP अनुज चौधरी के निलंबन की मांग
लखनऊ/फिरोज़ाबाद। मोहर्रम के दौरान फिरोज़ाबाद में ताज़ियों की लंबाई-ऊंचाई की प्रशासनिक जांच को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ACP अनुज चौधरी द्वारा ताज़ियों की फीते से नाप-जोख किए जाने पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ी आपत्ति जताई है।
बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने इसे ताज़ियों की बेअदबी बताते हुए कहा कि इससे शिया समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से ACP अनुज चौधरी को तत्काल निलंबित करने और मामले की जांच कराने की मांग की।
मौलाना ने कहा कि मोहर्रम हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) की कुर्बानी की याद का प्रतीक है और प्रशासन को धार्मिक प्रतीकों के प्रति संवेदनशीलता व सम्मान का परिचय देना चाहिए।
