ईरानी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को भेजा निमंत्रण, खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का आग्रह

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के अंतिम संस्कार एवं दफन समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है। कूटनीतिक सूत्रों के अनुसार अंतिम संस्कार संबंधी कार्यक्रम जुलाई के पहले सप्ताह में तेहरान, क़ुम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे।
सूत्रों का कहना है कि भारत सरकार इस निमंत्रण पर विचार कर रही है और संभव है कि समारोह में भारत की ओर से कोई उच्चस्तरीय प्रतिनिधि शामिल हो। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी स्वयं समारोह में जाएंगे या नहीं, इस पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय सामने नहीं आया है।
इस निमंत्रण को भारत और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *