रिपोर्ट क़म्बर रज़ा मिंटू
पुराने लखनऊ स्थित तहसीनगंज जामा मस्जिद जो काफी प्रसिद्ध है उसके पीछे एकता लान के पास मजार पर जिस तरह से सेक्स प्रकरण का वीडियो वायरल हुआ वह काफी चिंताजनक है।
भ्रष्टाचार और गंदगी के इस दौर में जिस तरह से यह प्रकरण सामने आया है उस पर हुसैनाबाद ट्रस्ट और समाज के सभी जिम्मेदार लोगों को सोचकर कदम उठाने की जरूरत है क्योंकि वहीं पर युनिटी कॉलेज जैसा स्कूल है जहां पर बच्चों को शिक्षा दी जाती है वहीं पर मस्जिद है जहां पर अजान होती अल्लाह का नाम लिया जाता है ऐसे माहौल में वहां पर एक व्यक्ति जो बाबा का रूप धरकर सेक्स रैकेट चला रहा है और किसी को कानों कान खबर नहीं है।
यह सैक्स रेकैट मजार में चल रहा था और काले बाबा जाली लोगों से मोटी रकम वसूलता था।
सेक्स रैकेट पिछले कई दिनों से चल रहा था । स्थानीय लोगों ने रैकेट का किया भंडफोड़
स्थानीय लोगों ने काले बाबा जाली को पुलिस के हवाले कर दिया है । यह मामला थाना ठाकुरगंज के जामा मस्जिद क्षेत्र का है।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह हुसैनाबाद ट्रस्ट के ऊपर जाता है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट आखिर क्यों नहीं ऐसा कदम उठाता है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट के अधीन इमारतों के आसपास जो अवैध कब्जे हैं उनको हटाया जाये। अवैध कब्जा करने वालों ने वक्फ की तमाम जमीनों को जो ट्रस्ट के अधीन आते हैं उन पर न सिर्फ कब्जा कर रखा है बल्कि अपने हिसाब से वहां पर निर्माण कार्य भी कर देते हैं।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि हुसैनाबाद ट्रस्ट खामोश क्यों हैं?