नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अलोन ऑल अंडर ,पहली बार भारत को वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है. प्राप्त खबरों के अनुसार उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है की सीने में दर्द की शिकायत थी. हार्ट में ब्लॉकेज के चलते उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल वे खतरों से बाहर हैं. कपिल देव 61 साल के हैं. उधर क्रिकेट से प्रेम करने वाले कपिल देव को जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे है।