Home / डॉ अयूब सर्जन पर एनएससी हटाए जाने पर पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

डॉ अयूब सर्जन पर एनएससी हटाए जाने पर पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Spread the love

बाराबकी( ) प्रदेश की तानाशाह सरकार ने पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मो अय्यूब सर्जन के ऊपर झूठे व फर्जी आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया और जेल में निरुद्ध कर दिया था। बाद में उनके ऊपर प्रदेश सरकार ने बदले की भावना से प्रेरित होकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन एस ए )भी अनियमित व अवैधानिक तरीके से लगा दिया डॉ मोहम्मद अय्यूब सर्जन प्रदेश सरकार की गरीब, व किसान विरोधी, गलत, दमनकारी एवं उत्पीड़क नीतियों का प्रबल विरोध कर रहे थे जिस कारण प्रदेश सरकार क्षुब्द हो गई।
अब राष्ट्रीय सुरक्षा कानून से संबंधित बोर्ड में विश्लेषण करते हुए उनके ऊपर लगे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को अनियमित व अवैधानिक करार देते हुए उसे रद्द कर दिया जिससे पीस पार्टी के पदाधिकारियों, समर्थकों व आम जनता में अपार हर्ष व उल्लास व्याप्त है। पीस पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों व आम जनता ने मिठाई बांटकर व पटाखे दागकर खुशियों का प्रदर्शन किया।
भविष्य में भी पीस पार्टी इसी तरह निडरता, बहादुरी के साथ संविधान पद्धत अधिकारों के तहत प्रदेश सरकार की गलत दमनकारी व उत्पीड़क नीतियों का प्रबल विरोध करती रहेगी। हम पीस पार्टी के लोग न्यायपालिका पर भरोसा और विश्वास करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
इस अवसर पर पीस पार्टी के कार्यकर्ता जिसमें मुख्य रुप से मौलाना अखलाक नदवी साहब, जफर अंसारी युवा जिलाध्यक्ष, मोहम्मद इमरान कुरेशी, रफीक सलमानी, मोहम्मद मुस्लिम, मौलाना तालिब नदवी, बिलाल मलिक, अजय भास्कर आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *