Home / ईरान के नतांज़ स्थित भूमिगत परमाणु संयंत्रों पर हुए हमले के पीछे इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद का हाथ। योसी कोहेन

ईरान के नतांज़ स्थित भूमिगत परमाणु संयंत्रों पर हुए हमले के पीछे इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद का हाथ। योसी कोहेन

Spread the love

इसराइल की ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद के पूर्व प्रमुख योसी कोहेन ने एक इसराइली टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में ईरान के भीतर मोसाद की गतिविधियों के बारे में कुछ जानकारियाँ दी हैं जिसकी काफ़ी चर्चा हो रही है.
उन्होंने इस इंटरव्यू में ऐसा संकेत दिया कि ईरान के नतांज़ स्थित भूमिगत परमाणु संयंत्रों पर हुए हमले के पीछे इसराइली ख़ुफ़िया एजेंसी मोसाद का ही हाथ था.
अपने इस इंटरव्यू में कोहेन ने ईरान के वैज्ञानिकों को भी चेतावनी दी कि अगर वो परमाणु कार्यक्रम का हिस्सा रहे, तो उन्हें भी निशाना बनाया जा सकता है.
इस साल 11 अप्रैल को ईरान के नतांज़ परमाणु संयंत्र पर हमले के बाद ईरानी अधिकारियों ने कहा था कि हमले में ईरान के सबसे अहम परमाणु केंद्र की हज़ारों मशीनें या तो ख़राब हो गई हैं या बर्बाद हो गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *