Home / डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती

Spread the love

कोरोना संक्रमित डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार को पीजीआई में भर्ती हुए। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर होम आइसोलेशन में थे। मंगलवार दोपहर तबीयत बिगड़ने पर वह पीजीआई के कोविड अस्पताल में भर्ती हुए। आईसीयू में भर्ती डिप्टी सीएम का सिटी स्कैन और एक्सरे के साथ खून की जांच के नमूने लिए गए हैं।
गौरतलब है कि डॉ. दिनेश शर्मा की पत्नी डॉ. जयलक्ष्मी शर्मा पहले से ही एसजीपीजीआई लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि डॉ. दिनेश शर्मा व डा. जयलक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट बीती 21 अप्रैल को पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से ही वह अपने पैतृक आवास में होम आइसोलेसन में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *