Home / ठाकुरगंज में विपिन विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या

ठाकुरगंज में विपिन विश्वकर्मा की गोली मारकर हत्या

लखनऊ थाना ठाकुरगंज मे विपिन विश्वकर्मा आयु 25 वर्ष प्रॉपर्टी डीलर की कल गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस संबंध में पुलिस ने दूसरे प्रॉपर्टी डीलर सुशील यादव और उसके भतीजे रिशु के ख़िलाफ हत्या का मुक़दमा दर्ज़ किया । संबंधित थाने की पुलिस व क्राइम ब्रांच समेत कई टीमें हत्यारों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया माधवपुर निवासी रामचंद्र विश्वकर्मा किराने की दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता ।उसका बेटा विपिन कुछ समय से प्रॉपर्टी का काम कर रहा था। विपिन के बड़े भाई नितिन ने बताया कि कल विपिन अपने साथियों के साथ कनक सिटी प्लॉट पर गया था। इसी बीच वहां हत्यारोपी प्रॉपर्टी डीलर सुशील यादव और उसके भतीजे रिशु भी मौके पर पहुंचे दोनों में कहासुनी हो जाने पर हत्यारोपी ने विपिन को दौड़ाकर दो गोली मारी जिससे विपिन विश्वकर्मा की मौके पर मौत हो गई ।हत्यारोपी ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए  ।आनन-फानन में विपिन को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *