Home / *ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत*

*ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत*

Spread the love

बाराबंकी 11 जुलाई।* जिले के थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम देवली के पास शनिवार की भोर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने युवक का शव देखा तो उसके घर में सूचना दी। हादसे की जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव देवली के पास से रेल पटरी गुजरी है। इस पटरी से कुछ दूरी पर ही गांव के श्रवण कुमार का घर है। शनिवार प्रातः पांच बजे रेल पटरी की ओर खेत जा रहे ग्रामीणों ने 32 वर्षीय श्रवण कुमार पुत्र राजकुमार का शव रेल पटरी के किनारे पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना उसके घरवालों को दी। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *