जम्मू एंड कश्मीर में तीसरे चरण के 40 विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एंट्री हो गई है आज उन्होंने जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र पहुंचे और यहां उन्होंने पाकिस्तान का जिक्र करते हुए पाकिस्तान समर्थक राजनीतिक पार्टियों के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा
योगी ने कहा पीडीपी या नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस इन सभी ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद का ‘वेयरहाउस’ बना दिया था.राजा हरि सिंह और ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह ने अपने परिश्रम और पुरुषार्थ से जम्मू-कश्मीर को धरती का स्वर्ग बनाया था. उस जम्मू-कश्मीर को मजहबी उन्माद के कोढ़ में बदलने का पाप पीडीपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने किया है. यह ‘नए भारत’ का ‘नया जम्मू-कश्मीर’ है. यहां अब टेरिरिजम नहीं टूरिजम आते हैं,
योगी ने कहा कि हम लोग विकास के मार्ग पर चल रहे हैं और बगल में पाकिस्तान बदहाली की हालत में है. पाकिस्तान मानवता का दुश्मन है, मानवता का कैंसर हैं, उससे मुक्ति मिलना ही चाहिए



