कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा पर कोरोना महामारी के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बचाने के लिए ‘फर्जी टूलकिट’ तैयार करने का आरोप लगाया और सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, उसके वरिष्ठ नेताओं बीएल संतोष, स्मृति ईरानी, संबित पात्रा तथा कई अन्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस में जालसाजी की शिकायत दर्ज कराई है। इससे पहले, भाजपा ने कांग्रेस पर एक ‘टूलकिट’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने के प्रयास का आरोप लगाया था।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि वह प्रमुख सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स के मैनेजरों को पत्र लिखकर झूठ फैलाने वाले इन वरिष्ठ भाजपा नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट खत्म करने का आग्रह भी करेगी।