Home / उत्तर प्रदेश / जी20-2023 क अवसर पर रंग दे बसन्त थीम के अन्तर्गत प्रतियोगिता का आयोजन*

जी20-2023 क अवसर पर रंग दे बसन्त थीम के अन्तर्गत प्रतियोगिता का आयोजन*

Spread the love

लखनऊ 03 फरवरी 2023 (सूचना विभाग), जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार ने बताया है कि जी20 2023 के अवसर पर *“रंग दे बसन्त“* थीम पर 05 फरवरी 2023 को जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित गेट नं0 06 पर प्रातः 10ः00 बजे से पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उक्त पेटिंग प्रतियोगिता को 05 भागों मे विभाजित किया गया है। प्रथम कक्षा 06 से 08 तक के छात्र-छात्रायें, द्वितीय कक्षा-09 से 12 तक के छात्र-छात्रायें, तृतीय स्नातक व उच्च स्तर के छात्र-छात्रायें, चतृर्थ- स्कूल काॅलेज के शिक्षक, पंचम- प्रोफेशनल/फाइन आर्टस के प्रतिभागी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

प्रत्येक श्रेणी के चयनित शीर्ष 03 प्रतिभगियों द्वारा 05 फरवरी 2023 को जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित गेट नं0 06 पर प्रातः बजे से प्रतिभाग किया जायेगा। ओपेन केटेगरी श्रेणी 06 के अन्तर्गत आने वाले समस्त प्रतिभागी जिनके द्वारा जी20 लखनऊ g20lucknow.com पर रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। वे अपनी एक पेटिंग जिस पर उनका नाम, मोबाइल नम्बर स्पष्ट रुप से अंकित हो को विकास खण्ड मुख्यालय पर या कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी अथवा जनपद स्तर पर स्थापित कन्ट्रोल रुम कार्यालय जिला पंचायत राज अधिकारी लखनऊ में जमा किया जायेगा। उक्त पेटिंग में से चयनित पेटिंग वाले प्रतिभागी को 05 फरवरी 2023 को जनेश्वर मिश्र पार्क गेट न0 06 पर आयोजित होने वाले प्रतियोगिता आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने बताया है कि विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम पुरस्कार की धनराशि, समृति चिन्ह व प्रमाण प्रदान किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *