हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार/ युसूफ खान का आज 98 वर्षीय निधन हो गया ।
दिलीप कुमार /युसूफ खान का जन्म 11 दिसंबर 1922- 7-7 2021 समय 8:10 ने आखिरी सांस ली।
उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी।
जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है।
सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर नेताओं /अभिनेता/ दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
साथ ही साथ बता दे , दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।