Home / जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल का पद से इस्तीफा, दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग का अध्यक्ष पद संभालेंगी

जस्टिस संगीता ढींगरा सहगल का पद से इस्तीफा, दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग का अध्यक्ष पद संभालेंगी

Spread the love

24/5/2020

नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल को दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्होंने न्यायाधीश के पद से इस्तीफा दे दिया है। वह शीघ्र ही नया पदभार ग्रहण करेंगी।
न्यायमूर्ति सहगल इसी वर्ष जून में सेवानिवृत्त होने वाली थीं। हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की सेवानिवृत्त होने की आयु 62 साल है। कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति सहगल ने दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद से त्याग पत्र दे दिया है।

दिल्ली सरकार द्वारा 28 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार न्यायमूर्ति सहगल की नियुक्त पांच साल अथवा 67 वर्ष की आयु होने, इनमें से जो भी पहले हो, तक के लिए है। न्यायमूर्ति सहगल को हाईकोर्ट के पीठासीन न्यायाधीश को मिलने वाला वेतन, भत्ते ओर दूसरी सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *