दिल्ली में वाल्मीकि और दलित समाज के विभिन्न संस्थाओं, यूनियनों और समाज के अग्रणी लोगों ने आज भारी संख्या में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में भाग लिया।
यूनियनों ने अपनी मांगों के संबंध में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया जी, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली जी,अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया जी को ज्ञापन सौंपा, और उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरा दलित समाज फिर से कांग्रेस की तरफ लौटे।
कार्यक्रम की मेजबानी जयकिशन ने किया।
दिल्ली कांग्रेस की बैठक में विभिन्न जाट की संस्थाओं ने भाग लिया





