कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर बेड की संख्या में कमी को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है. उन्होंने कहा कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर घातक सिद्ध हो सकती है और इस दौरान बड़ी संख्या में बेड की आवश्यकता लोगों को पड़ सकती है, इसकी जानकारी होने के बावजूद सरकार ने ऑक्सीजन, आईसीयू और वेंटिलेटर बेड की संख्या कम क्यों कर दी?.
प्रियंका गांधी ने एक वीडियो मैसेज में कहा, ‘सितंबर 2020 से जनवरी 2021 तक मोदी सरकार ने ऑक्सीजन बेड की संख्या 36 फीसदी, आईसीयू बेड की 46 फीसदी, वेंटिलेटर बेड की संख्या 28 फीसदी तक घटा दी. क्यों?’ जबकि देश के हर एक एक्सपर्ट, स्वास्थ्य संबंधी संसदीय समिति और उनके खुद के सीरो-सर्वे ने उन्हें चेतावनी दी थी कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लोगों को बेड्स की जरूरत पड़ सकती है’.